PM Gramin Awas Self Survey Form 2025: नमस्कार दोस्तों, क्या आप भी उन ग्रामीण क्षेत्र से हैं, जो प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पक्का घर? पाने के लिए इस योजना के तहत फॉर्म भरे थे, लेकिन लिस्ट में आपका नाम नहीं आया है और आप प्रतीक्षा सूची में अपना नाम Add करवाना चाहते हैं, जिसके लिए आपको Self Survey Form को ऑनलाइन भरना होगा। तो आज हम इसी के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे कि कैसे आप अपना नाम Self Survey Form भर कर प्रतीक्षा सूची में जोड़ सकते हैं.
भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बेघर एवं कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्के मकान देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को ₹1,20,000 की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। इस योजना में शामिल होने के लिए PM Awas Self Survey Form 2025 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस लेख में हम आपको इस योजना की संपूर्ण जानकारी, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे।
PM Gramin Awas Self Survey Form 2025 – Overview
विवरण | जानकारी |
---|---|
योजना का नाम | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) |
लेख का नाम | PM Awas Yojana Gramin Online Form Apply 2025 |
सर्वे का नाम | PM Awas Yojana Self Survey |
लाभार्थी राशि | ₹1,20,000 (3 किस्तों में) |
आवेदन मोड | ऑफलाइन |
सर्वे प्रारंभ तिथि | 10 फरवरी 2025 |
सर्वे समाप्ति तिथि | 31 मार्च 2025 |
PM Awas Self Survey Form 2025 क्या है?
PM Awas Self Survey Form 2025 एक Self Survey प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया इसीलिए शुरू किया गया है जिसके माध्यम से ऐसे जरूरतमंद लोगों का पता लगा है जा सके, जिन्हें सही में पक्के घर की बहुत ही ज्यादा आवश्यकता है। और जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया था लेकिन किसी कारणवश उनका नाम लिस्ट में नहीं आया उन्हें पुनः मौका मिल सके इसलिए इस फॉर्म को सरकार द्वारा शुरू किया गया है. इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोग खुद से इस फॉर्म को भरकर. प्रतीक्षा सूची (Waiting List) में अपना नाम जोड़कर इस योजना का लाभ ले सके.
PM Gramin Awas Self Survey Form 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
कार्यक्रम | तिथि |
PMAY-G सर्वे शुरू हुआ | 10 फरवरी 2025 |
PMAY-G सर्वे समाप्त होगा | 31 मार्च 2025 |
कौन आवेदन कर सकता है?
PMAY-G योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित परिवार पात्र हैं:-
- आश्रय विहीन / बेघर परिवार
- बेसहारा या भीख मांगकर जीवन यापन करने वाले
- हाथ से मैला ढोने वाले परिवार
- आदिम जनजाति समूह के परिवार
- वैधानिक रूप से मुक्त कराए गए बंधुआ मजदूर
PM Gramin Awas Self Survey Form 2025 कौन आवेदन नहीं कर सकता?
कुछ परिवार इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे:
- जिनके पास पहले से पक्का मकान है
- जिनके पास मोटर वाहन (तिपहिया/चौपहिया) है
- जिनके पास कृषि उपकरण हैं
- जिनके पास ₹50,000 या उससे अधिक के किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा है
- जिनका कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है
- जिनकी वार्षिक आय ₹15,000 या उससे अधिक है
- जो आयकर या व्यवसाय कर देते हैं
- जिनके पास 2.5 एकड़ या अधिक सिंचित भूमि है
PM Gramin Awas Self Survey Form 2025 – आवश्यक दस्तावेज़
- महिला मुखिया का आधार कार्ड
- महिला मुखिया का बैंक खाता पासबुक
- पति का आधार कार्ड और बैंक पासबुक
- संयुक्त फोटोग्राफ
PM Awas Yojana Gramin Online Form Apply 2025 – आवेदन प्रक्रिया
ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- अपने पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक/पंचायत रोजगार सेवक/पंचायत सचिव से संपर्क करें।
- PMAY-G Self Survey Form प्राप्त करें और सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- मांगे गए सभी दस्तावेजों को Attach करें।
- भरे हुए फॉर्म को ब्लॉक कार्यालय/प्रखंड कार्यालय में जमा करें।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट (pmayg.nic.in) पर जाएं।
- Pradhan Mantri Aawas Yojana (Gramin) विकल्प पर क्लिक करें।
- Menu आइकन पर क्लिक करें और Awaas Plus 2024 Survey का चयन करें।
- Latest App Version for AwaasPlus 2024 Survey और Aadhar Face RD App डाउनलोड करें।
- ऐप इंस्टॉल करें और Face E-KYC प्रक्रिया पूरी करें।
- ऐप में लॉगिन करें और सर्वे डेटा भरें।
- पुराने घर की दो फोटो अपलोड करें।
- अपनी जानकारी को Verified करें और सर्वे डेटा अपलोड करें।
PM Gramin Awas Self Survey Status 2025
- PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Awaas Plus 2024 Dashboard पर क्लिक करें।
- Self Survey Report के विकल्प पर जाएं।
- अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत की जानकारी भरें।
- Submit बटन पर क्लिक करें और अपने आवेदन की स्थिति देखें।
PMAY-G 2025 – योजना के लाभ
- योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को ₹1,20,000 की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाएगी।
- इस योजना से गांवों में पक्के मकानों का निर्माण होगा।
- गरीब और बेघर परिवारों को आवासीय सुरक्षा मिलेगी।
- सरकार द्वारा अनुदानित राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में दी जाएगी।
निष्कर्ष
आशा करते हैं, PM Gramin Awas Self Survey Form 2025, इस आर्टिकल की सहायता से आप अपना सेल्फ सर्वे का फॉर्म भर सके होंगे यदि आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें। ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पूरा करें और योजना का पूरा लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए PMAY-G की Official वेबसाइट पर जाएं।
Also Read: CG Vyapam Exam Calendar 2025
Important Links
PM Gramin Awas Self Survey Form | Click Here |
PM Gramin Awas Survey Status | Click Here |
Official Website | Click Here |